फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Short term planning will be done for Meerut's 18 thousand crore integrated development plan

विकास की बात: मेरठ के 18 हजार करोड़ के इंटीग्रेटेड डवपलमेंट प्लान को होगी अल्प अवधि प्लानिंग

Sun, 11 May 2025 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 11 May 2025 01:05 PM IST
सार

मेरठ शहर में ढांचागत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कररने के लिहाज से बनाए गए 18 हजार करोड़ के इंटीग्रेटेड डवलपमेंट प्लान को अल्प अवधि का किया जाएगा।

विज्ञापन
Short term planning will be done for Meerut's 18 thousand crore integrated development plan
मेरठ में नई टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में ढांचागत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कररने के लिहाज से बनाए गए 18 हजार करोड़ के इंटीग्रेटेड डवलपमेंट प्लान को अल्प अवधि का किया जाएगा। इसे 2047 के मेरठ की तर्ज पर बनाया गया है, जिसका शासन में प्रजेंटेशन हुआ था। शासन के निर्देश पर कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने हाल ही में अफसरों संग बैठक कर इसे शॉर्ट टर्म बनाने के निर्देश दिए। ऐसे में अब तीन चरणों में इन्हें बांटकर काम कराया जाएगा।

विज्ञापन


मेडा की ओर से अप्रैल माह में हैकेथॉन 2.0 का आयोजन किया गया था, जिसमें 16 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया था। बाद में जनप्रतिनिधियों के कई अन्य प्रस्ताव भी शामिल हुए और ये बढ़कर 18 हजार करोड़ रुपये जा पहुंचा। शासन में इसके प्रजेंटेशन के बाद अब इसे शॉर्ट टर्म बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

इस प्रस्ताव में सार्वजनिक स्थल के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण के अंतर्गत विक्टोरिया पार्क में ग्राउंडी में स्ट्रीट फूड कॉर्नर, नौचंदी मेले में दिल्ली की तर्ज पर हॉट बनाने, सूरजकुंड पार्क, महिला पार्क, लोहिया पार्क आदि का सौंदर्यीकरण करना शामिल है। इनके अलावा केसरगंज बाजार का सौंदर्यीकरण, खैरनगर व खंदक बाजार आदि को शहर से बाहर स्थानांतरित करने, बस शेल्टर निर्माण आदि हैं।

मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन चरणों में प्रस्तावों को बांटा जा रहा है। इनमें एक वर्ष तक की कार्ययोजनाओं को अल्प अवधि, दो से तीन वर्ष के प्रोजेक्ट को मध्य अवधि और इससे लंबी अवधि के प्रोजेक्ट पांच वर्ष से अधिक अवधि में शामिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड टाउनशिप को दीर्घकालीन प्रोजेक्ट में रखा गया है। मंगलवार को इस संदर्भ में कमिश्नरी में बैठक संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed