फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopprix Mall suffers power outage, cooling system shuts down...fruits and vegetables spoil

Meerut News: शाॅप्रिक्स माॅल में बिजली गुल, कूलिंग सिस्टम बंद...फल-सब्जियां खराब

Sun, 19 Apr 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Shopprix Mall suffers power outage, cooling system shuts down...fruits and vegetables spoil
अमर उजाला ...शॉप्रिक्स मॉल में लाइट न होने की वजह से बिग बाजार में गर्मी से बुरे हाल हुई सब्जिय - फोटो : Archive
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शाॅप्रिक्स माॅल में शनिवार को तकनीकी फाॅल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। कूलिंग सिस्टम बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां फल-सब्जियां तक खराब हो गईं। मॉल में गर्मी के कारण एक महिला भी बेहोश हो गई। मॉल प्रबंधन ने स्वीकार किया कि कूलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई है। इससे सब्जी भी खराब हो गई।
विज्ञापन

यहां वेव सिनेमा, स्मार्ट बाजार, बर्गर किंग, केएफसी और डाेमिनोज सहित कंपनियों के प्रतिष्ठान एवं आउटलेट हैं। बिजली न होने के कारण जेनरेटर के माध्यम से काम चलाना पड़ा लेकिन यह भी नाकाफी रहा। मॉल में कूलिंग सिस्टम बंद हो गया। जेनरेटर के माध्यम से जरूरी सुविधाएं ही दी गईं।
विज्ञापन

पीएल शर्मा रोड निवासी अंकुर बंसल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ शाम 6:45 बजे मॉल में पहुंचे। गर्मी होने के कारण उन्होंने शिकायत की। बर्गर किंग में बच्चों के लिए बर्गर का आर्डर दिया। तब बर्गर की रैक बाहर रखी हुई थी। यह रैक चिलिंग में रखी जाती थी। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि चिलिंग पाइंट में दिक्कत है। कुछ अन्य लोगों ने सब्जियां खराब होने की बात कही। इस मामले में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें फाॅल्ट की सूचना मिली थी। इस पर संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मॉल में लाइट की समस्या के चलते कूलिंग में दिक्कत आई है। जेनरेटर पर सुविधा दी गई हैं। सुबह समस्या हुई थी जिसका देर रात समाधान कर दिया गया है। - प्रमोद कुमार, मैनेजर, शाॅप्रिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed