{"_id":"5ec2e0218ebc3e906700ba0d","slug":"shopkeepers-tearing-lockdown-mawana-news-mrt4823526116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। लॉकडाउन के दौरान कस्बे के दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। किराना, दूध, फल, सब्जी आदि विक्रेता निर्धारित समयावधि के बाद भी व्यापार जारी रखे हुए हैं। वहीं, कुछ दुकानदार कई दिन से दुकानें खोलने की अनुमति की मांग कर रहे हैं।
कस्बे में लॉकडाउन के दौरान कुछ व्यापारी पूरे दिन दुकानों एवं घरों से रोजगार कर रहे हैं। इस पर कस्बे के अन्य दुकानदारों का कहना है कि या तो पूरा बाजार निश्चित समय के लिए खुलवाया जाए अथवा निश्चित समय में ही सामान की बिक्री की जाए। कुछ दुकानदार मनमाने रेट वसूल रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। निर्धारित से अधिक रेट पर सामान बेचा जा रहा है। वहीं, कस्बे के कई दुकानदार पूरे दिन प्रतिष्ठान के बाहर बैठे रहते हैं और ग्राहक आने पर शटर उठाकर सामान प्रदान कर देते हैं। कस्बे के कुछ व्यापारी दो दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक और प्रशासनिक अधिकारियों से निश्चित समय के लिए पूरा बाजार खोलने की मांग कर चुके हैं। वहीं, इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऋषिराज का कहना है कि लॉकडाउन 4.0 के लिए संपूर्ण निर्देश आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मवाना में खोले गए बाजार के अनुभव के मद्देनजर हस्तिनापुर के बारे में विचार किया जाएगा। निर्धारित से अधिक समय दुकान खोलने और अधिक दरों पर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।