{"_id":"62596b4fa1414d6fd151b1e6","slug":"shopian-attack-meerut-sardhana-jawan-vipin-injured-fighting-for-life-in-srinagar-base-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में मेरठ का लाल घायल: श्रीनगर बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में मेरठ का लाल घायल: श्रीनगर बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे विपिन
Fri, 15 Apr 2022 06:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:25 PM IST
सार
शोपियां में मेरठ के सरधना का जवान भी घायल हुआ है। गंभीर अवस्था मे साथी जवानों ने उसे जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जवान विपिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शोपियां हादसे में मेरठ के जवान भी घायल हुआ है। मेरठ के सरधना निवासी नायक विपिन श्रीनगर के 99 बेस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं बेटे के घायल होने की सूचना परिजन सदमें मे आ गए। परिजन फोन पर बेटे के पल पल का हाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र नवादा गांव निवासी विपिन पुत्र रिछपाल जम्मू में राजपूत बटालियन में तैनात है। शुक्रवार अल सुबह साथियों के साथ ऑपरेशन पर जाते समय जवान विपिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निखिल हत्याकांड: बेटे का शव देख बेहोश हो गई मां, बहन की आंखों से नहीं सूख रहे आंसू, देर रात हुआा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गंभीर अवस्था मे साथी जवानों ने उसे जम्मू स्थित 99 बेस सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान राजस्थान निवासी तीन जवानों के शहीद होने की भी सूचना है।
मेरठ के जवान विपिन के चचेरे भाई विजेन ने बताया कि उसके पास बटालियन से फोन आया था। फोन पर जवान के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी गई। कुछ देर पहले साथी जवानों से फोन पर जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि विपिन की हालत स्थिर है। फिलहाल अल्ट्रासाउंड के लिए गया हुआ है।