{"_id":"5e6d42538ebc3ea4c03cd626","slug":"shooting-a-young-boy-police-dont-file-fir-kithor-news-mrt4736374111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी, पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारी, पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। उलधन रोड स्थिल रेलवे के अंडर पास की नीचे एक युवक से उसके रिश्तेदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। विरोध करने पर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के कांच का पुल निवासी शारुख पुत्र रफीक ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका साढ़ू रिजवान उसके घर आया। उसने पिलखुआ एक रिश्तेदारी में कार्यक्रम में चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों कार से पिलखुवा के लिए चल दिए। आरोप है कि साढ़ू उसे खरखौदा के उलधन रोड स्थित रेलवेे के अंडर पास पर ले गया। वहां पहले से ही तीन युवक खडे़ थे। आरोप है कि साढ़ू ने उसे कार से उतारकर मारपीट की। विरोध करने पर उसने गोली चला दी। एक गोली शाहरुख के हाथ में लग गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों नेे पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़ित ने मामले में तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर चलता कर दिया। वहीं इस संबंध में सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।