UP: अतीक के बहनोई अखलाक के घर 17 घंटे रहा इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम, दिनभर खबरों पर रखी थी नजर
उमेशपाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम अतीक के बहनोई अखलाक के घर दिन भर रुका था। घर में लगे सीसीटीवी में दोनों की मुलाकात कैद हो गई। अखलाख को गिरफ्तार कर पुलिस ने 500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज ली है जिसकी जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था। अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि वह दिनभर टीवी और अखबारों की खबरों पर नजरें गड़ाए रहा। उसने तमाम बातें भी बताईं। धूमनगंज में 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या के समय गुड्डू मुस्लिम बमों से भरा झोला लिए था। उसने कई बम मारे थे। सिपाही राघवेंद्र सिंह को भी गुड्डू ने ही बम फेंककर घायल किया था। बाद में राघवेंद्र की मौत हो गई थी।
500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज एसटीएफ ने कब्जे में ली
अखलाक के घर से पुलिस ने 500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज ली है। इसकी जांच की जा रही है। गुड्डू मुस्लिम की फुटेज के साथ ही देखा जा रहा है कि और कौन कौन वहां आया गया।
यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder case: अतीक क बेटा असद भी आया था मेरठ, बहनोई अखलाक के खिलाफ अब होगी ये बड़ी कार्रवाई
आयशा और डॉ. अखलाक की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
डॉ. अखलाक की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अपने भाई अशरफ की जान का खतरा बताया था। आयशा ने प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
अब सीसीटीवी फुटेज मिलने पर प्रयागराज पुलिस आयशा और डॉ. अखलाक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है। एसटीएफ को आशंका है कि अतीक अहमद और अशरफ जेल में रहकर आयशा नूरी और बहनोई डाक्टर अखलाक से फोन पर बात करते थे।
शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। शाइस्ता की अर्जी पर अब छह अप्रैल को सुनवाई होगी। सोमवार को शाइस्ता की तरफ से नए अधिवक्ता का वकालतनामा दाखिल हुआ। उस पर आपत्ति के लिए कोर्ट ने समय देते हुए छह अप्रैल की तिथि तय कर दी।