फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivpal Yadav reached in Meerut and was welcomed by leaders and officials of party

मिशन 2022: मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- महंगाई देने वालों को सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता

Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
सार

शिवपाल यादव गुरुवार को मेरठ पहुंचे। यहां मेरठ सहित आसपास के जिलों के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इसके बाद शिवपाल यादव ने सभी नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Shivpal Yadav reached in Meerut and was welcomed by leaders and officials of party
मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जनता से झूठे वादे करने और महंगाई सौंपने वालों को उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। केंद्र  और प्रदेश की सरकार ने युवाओं से रोजगार और गरीब से खाना छीन लिया है। डीजल, पेट्रोल, गैस और खाद्य सामग्री पर महंगाई बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।  

विज्ञापन

   
शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मवाना रोड पर मसूरी में जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों के उत्साह को देख उन्होंने कहा कि प्रसपा को प्रदेश भर में जनसमर्थन मिल रहा है। शिवपाल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। अब जनता सरकार बदलना चाहती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी। अब जनता झूठे वादे करने वाली पार्टी को जान चुकी है। किसान के साथ धोखा किया जा रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं। भाजपा ने देश में आपसी भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। प्रसपा को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान जनता का समर्थन मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल यादव और प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव जगवीर गुर्जर रथ यात्रा लेकर लावड़ के रास्ते मोदीपुरम होते हुए बाईपास स्थित गोडविन होटल पहुंचे। इनके साथ जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सलीम चौहान, मुकेश, इमरान, दानिश, शैंकी, जीतू नागपाल आदि मुख्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed