{"_id":"617ac2648236a65fd179e357","slug":"shivpal-yadav-reached-in-meerut-and-was-welcomed-by-leaders-and-officials-of-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- महंगाई देने वालों को सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- महंगाई देने वालों को सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता
Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:16 AM IST
सार
शिवपाल यादव गुरुवार को मेरठ पहुंचे। यहां मेरठ सहित आसपास के जिलों के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इसके बाद शिवपाल यादव ने सभी नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जनता से झूठे वादे करने और महंगाई सौंपने वालों को उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं से रोजगार और गरीब से खाना छीन लिया है। डीजल, पेट्रोल, गैस और खाद्य सामग्री पर महंगाई बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मवाना रोड पर मसूरी में जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों के उत्साह को देख उन्होंने कहा कि प्रसपा को प्रदेश भर में जनसमर्थन मिल रहा है। शिवपाल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। अब जनता सरकार बदलना चाहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी। अब जनता झूठे वादे करने वाली पार्टी को जान चुकी है। किसान के साथ धोखा किया जा रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं। भाजपा ने देश में आपसी भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। प्रसपा को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान जनता का समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल यादव और प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव जगवीर गुर्जर रथ यात्रा लेकर लावड़ के रास्ते मोदीपुरम होते हुए बाईपास स्थित गोडविन होटल पहुंचे। इनके साथ जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सलीम चौहान, मुकेश, इमरान, दानिश, शैंकी, जीतू नागपाल आदि मुख्य रहे।