फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivpal's rally today, will begin preparations for election

नया कृषि कानून मंडियों को खत्म करने वाला कानून: शिवपाल सिंह यादव

Mon, 21 Dec 2020 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shivpal's rally today, will begin preparations for election
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की रैली आज पूर्वाह्न 11 बजे कस्बा सिवालखास के सिवाल हाईस्कूल के मैदान पर रैली को संबोधित करने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज मेरठ पहुंचे। यहां किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो सर्द मौसम में किसानों के ऊपर वॉटर कैनन चलवा सकते हैं उन्हें सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। रैली के दौरान उन्होंने अमित जानी को सिवालखास से प्रत्याशी घोषित किया। 

विज्ञापन


शिवपाल यादव दोपहर 1:30 पर सिवाल हाईस्कूल पहुंचे। यहां पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वह रैली स्थल के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून मंडियों को खत्म करने वाले कानून है। 
विज्ञापन


हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद रैली के लिए अनुमति मिली। कोरोना काल और धारा 144 लागू होने के चलते पुलिस-प्रशासन अनुमति नहीं देना चाहता था, लेकिन रविवार शाम 100 लोगों की ही रैली करने की अनुमति मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: गढ़-मेरठ मार्ग के चौड़ीकरण में वन विभाग का भ्रष्टाचार, निशान 10 हजार पेड़ों पर, काटने को मिले केवल 56
 
वहीं रैली में सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, हालांकि रैली स्थल पर अस्सी प्रतिशत संख्या आठ से दस साल के बच्चों की नजर आई।

24 से शुरू होगी पदयात्रा
प्रसपा की ठाकुर शशि पिंटू राणा के निवास पर हुई बैठक में प्रदेश महासचिव जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि शिवपाल यादव कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को संबोधित करने पहुंचे। रैली के संयोजक अमित जानी रहे। इसके अलावा 24 दिसंबर से गांव-गांव पदयात्रा की भी शुरुआत होगी, जो छह माह तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed