फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivani, Sanjivani, Apeksha, Sahil, Ansh won gold in wrestling

Meerut News: शिवानी, संजीवनी, अपेक्षा, साहिल, अंश ने कुश्ती में जीता सोना

Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Shivani, Sanjivani, Apeksha, Sahil, Ansh won gold in wrestling
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय चल रही में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता में तीसरे दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। शिवानी, संजीवनी, अपेक्षा, साहिल, अंश ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कुश्ती में बालिका वर्ग 53 किलो भार में तकनीकी आधार पर महाराष्ट्र की शिवानी ने 11-0 से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा की दिव्या ने रजत पदक जीता। दिल्ली की भावना बावल ने तकनीकी आधार पर 11-0 से कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की माला यादव ने अंकों के आधार पर 9 अंकों से बढ़त बनाकर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग 57 किलो भार में संजीवनी ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की हर सीता ने रजत पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश की अनु यादव ने अंकों के आधार पर 4-0 से कांस्य पदक, हरियाणा की तन्नु जितेंद्र ने अंकों के आधार पर 10-8 से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 62 किलो भार में महाराष्ट्र की अपेक्षा पाटिल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा की जानवी बलजीत ने रजत पदक जीता। पंजाब की असप्रीत कौर ने 4-0 से कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान की युक्ति कुमार ने 10-0 अंकों से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में 61 किलोग्राम भार में हरियाणा के साहिल हुड्डा ने 11-4 स्कोर से स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के मोहित कुमार ने सिल्वर पदक हासिल किया। राजस्थान के योगेश गुर्जर ने कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश के सुंदरम यादव ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग 70 किलो भार में हरियाणा के अंश कुमार ने 8-3 से स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के सुमित कुमार ने रजत पदक, उत्तर प्रदेश के हिमांशु ने कांस्य पदक, दिल्ली के रिंकू हथवाला ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग 79 किलो भार में हरियाणा के अंकित छोकर ने 13-0 अंकों से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। दिल्ली के अनुज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र के पृथ्वीराज बोंके ने कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश के सौरभ यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पहलवानों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने किए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मेघराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed