फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivam Mavi won the lottery, sold for six crores

Meerut News: शिवम मावी की लगी लॉटरी, छह करोड़ में बिके, मेरठ के पांच खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

2018 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से कॅरिअर की शुरुआत करने वाले मेरठ के शिवम मावी प्रदर्शन के दम पर जगह बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Shivam Mavi won the lottery, sold for six crores
शिवम मावी - फोटो : File

विस्तार

कोच्चि में आयोजित आईपीएल की छोटी नीलामी में सीना गांव निवासी शिवम मावी बेस प्राइस से 15 गुना महंगे बिके। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, 42 बोली लगने के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मेरठ के पांच खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन


2018 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से कॅरिअर की शुरुआत करने वाले मेरठ के शिवम मावी प्रदर्शन के दम पर जगह बनाए हुए हैं। 2018 में पहली बार उन्हें कोलकाता ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। चार साल लगातार कोलकाता टीम में खेलने के बाद 2022 में ही इसी टीम ने 7 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार भी उनकी पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही लगाई। 40 लाख से शुरू होकर 42 बोली लगने के बाद उनको गुजरात टाइटंस ने अंतिम बोली 6 करोड़ रुपये लगाकर खरीद लिया। उनके पिता पंकज मावी ने बताया कि शिवम की पैदाइश तो मेरठ के सीना गांव में हुई। वह 2000 में वह नोएडा आकर रहने लगे। शिवम की एंट्री भी नोएडा से ही होती है। उन्होंने कहा पिछले साल से सवा करोड़ राशि कम जरूर है, लेकिन आईपीएल में इस राशि के साथ बने रहना सम्मान की बात है।

मेरठ के पांच खिलाड़ियों को मिली निराशा
प्रियम गर्ग के साथ वही हुआ, जिसका डर था। आईपीएल के तीन सीजन से प्रियम गर्ग हैदराबाद सनराइजर्स की टीम के साथ जुड़े थे। लेकिन हैदराबाद ने लगातार उन्हें मौके दिए, लेकिन उनके बल्ले से एक या दो पारियों को छोड़ रन नहीं निकले। रणजी और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

इसके चलते उन्हें आईपीएल 2023 में बाहर बैठना पड़ेगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज व गेंदबाज सौरभ कुमार को भी खरीदार नहीं मिला। दोनों सीनियर खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 में जगह न मिलने से उनके फैंस निराश हुए हैं।

कोच संजय रस्तौगी ने बताया खेलों में खिलाड़ियों का जीवन में बदलाव जरूर होता है, जिससे सीखने की जरूरत है। वहीं तीन नए खिलाड़ी पूर्णांक त्यागी, समीर रिजवी व शिवम चौधरी की बोली तक नहीं लगी। उन्हें पहले ही शॉर्ट लिस्टिड कर बाहर कर दिया गया। अगले साल होने वाली मेगा ऑक्शन का खिलाड़ियों को इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed