{"_id":"5ff4c5d38ebc3e324f3c1005","slug":"shehzad-s-name-came-in-arson-in-police-station-meerut-news-mrt5190830190","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हुई आगजनी में आया था शहजाद का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हुई आगजनी में आया था शहजाद का नाम
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ निवासी शहजाद पिछले ढाई साल से मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। शहजाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 2015 में बरेली में हुई 9 करोड़ की डकैती का मुख्य आरोपी रहा है। जून 2017 में परीक्षितगढ़ थाने में ईद के दिन सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। वाहनों में आगजनी की। पुलिस पर गोली चलाई गई। घटना में शहजाद का नाम सामने आया था।
जिस एसटीएफ पर लगे थे आरोप, उसी टीम ने दबोचा
2018 में जब पुलिस के शहजाद हत्थे नहीं चढ़ा तो एक सीओ ने एसपी देहात राजेश कुमार और एसएसपी के सामने यह आरोप लगाया था कि शहजाद एसटीएफ टीम का मुखबिर है, और एसटीएफ के एक कांस्टेबल पर आरोप लगे थे। लेकिन बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि शहजाद एसटीएफ का नहीं बल्कि एक अधिकारी का मुखबिर था। अब एसटीएफ की उसी टीम ने शहजाद को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो