{"_id":"62d249739631a52a6c4a5c57","slug":"shamli-murder-of-a-real-brother-in-kairana-by-stabbing-after-a-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कैराना में सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस छानबीन में सामने आया ये विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कैराना में सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस छानबीन में सामने आया ये विवाद
Sat, 16 Jul 2022 10:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:45 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीसरे भाई ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल एक फरार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बराला निवासी सुफियान ने कुछ समय पूर्व अपने छोटे भाई कुर्बान(30) को गांव कंडेला से11 हजार रुपये उधार दिलाए थे। सुफियान अपने भाई कुर्बान से बार-बार पैसे वापस देने की बात करता था। दो दिन पहले कंडेला निवासी व्यक्ति रुपये वापस नहीं मिलने पर सुफियान को बाइक अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सुफियान और कुर्बान का पैसों के ऊपर झगड़ा होने लगा। इस दौरान सुफियान ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई कुर्बान को चाकू घोप दिया। जिससे कुर्बान की मौत हो गई। मृतक के तीसरे भाई मुस्तकीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।