{"_id":"6ae0daaa045940a64e0d380d","slug":"shamli-municipal-councillor-demands-change-of-investigating-officer-from-adg-meerut-news-c-72-1-mct1011-161826-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शामली के सभासद ने एडीजी से जांच बदलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शामली के सभासद ने एडीजी से जांच बदलने की मांग की
विज्ञापन
शामली व अन्य केंद्रों के ध्यान
जान लेवा हमले के मामले में पुलिस पर चेयरमैन का नाम निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट शामली नगर पालिका के सभासद अनिल कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को एडीजी भानु भास्कर से मुलाकात की। सभासद ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि मामले की विवेचना में पक्षपात करते हुए चेयरमैन का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया और हत्या के प्रयास की धारा भी हटा दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष किसी दूसरे जनपद की पुलिस से कराने की मांग की। साथ ही कहा कि न्याय नहीं मिला उसे इच्छा मृत्यु की मांग करनी पड़ेगी। एडीजी ने मामले में शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी जुटाई।
शामली के दयानंद नगर निवासी अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह वार्ड-16 के सभासद है, और साथ में ही भाजपा के जिला मंत्री भी हैं। पीड़ित के अनुसार 19 सितंबर को शामली शहर कोतवाली परिसर में चेयरमैन अरविंद संगल ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सभासद ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य भी दिए थे।
सभासद का आरोप है कि विवेचना के दौरान चेयरमैन को बचाते हुए पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। इसके साथ ही केस से हत्या के प्रयास की धारा भी हटा दी गई। सभासद ने चेयरमैन पर कार्यालय में बुलाकर दोबारा से हमला करने का आरोप लगाया। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले को लेकर एसपी शामली से बात की गई है। शिकायत पत्र पर लग रहे आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -