रीता हत्याकांड: अवैध संबंधों के चलते पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में हुई रीता की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। रीता की हत्या उसके ही पति ने अवैध संबंधों के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरोप है कि पत्नी ने परिवार के चार सदस्यों को भी जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का भी प्रयास किया था। मगर किसी तरह सभी बच गए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
दरअसल, 16 फरवरी की सुबह पंसारियान मोहल्ले में महिला (34) साल की रीता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। महिला के दोनों हाथ और पैर भी बांधे गए थे। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: Shamli: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजन बोले-रात को उठाकर ले गई थी पुलिस, सुबह घर के बाहर छोड़ गई शव
एएसपी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी पति राकेश ने ही पत्नी रीता की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के पड़ोस के ही युवक से अवैध संबंध थे। वह अक्सर दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था। मगर पत्नी नहीं मानती थी।
11 फरवरी को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार दिया था।
आरोप है कि प्रेमी की मौत के बाद पत्नी गम में रहने लगी थी और कहा था कि वह तुम्हारी हत्या करेगी। आरोप है कि 13 फरवरी को पत्नी ने जहरीले पदार्थ की शीशी मुझे और तीन बच्चों को पिला दी थी मगर समय पर डाक्टर से इलाज मिलने के कारण चारों की जान बच गई।
पत्नी फिर से मुझे और बच्चों को नहीं मार दे, इसलिए मैंने 15 फरवरी की रात में उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और करनाल भाग गया ताकि पुलिस उस पर शक नहीं कर सके।