फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Artists and Villagers to Gather at Ankit Baliyan’s Condolence Meeting, Family Seeks Action

हत्याकांड: अंकित की शोकसभा में जुटेंगे कलाकार और ग्रामीण, तय होगी आगे की रणनीति, पिता ने कही ये बात

Tue, 01 Sep 2026 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

शामली के बंतीखेड़ा में अंकित बालियान की तेरहवीं, हवन और शोकसभा में ग्रामीणों के साथ संगीत जगत के कलाकार जुटेंगे। पिता सतबीर फौजी ने बचे आरोपियों पर जल्द कार्रवाई और अंकित के नाम पर स्टेडियम की मांग की है।

विज्ञापन
Shamli: Artists and Villagers to Gather at Ankit Baliyan’s Condolence Meeting, Family Seeks Action
अंकित के आवास पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के बंतीखेड़ा गांव में हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। दिवंगत अंकित की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को उनके आवास पर तेरहवीं, हवन और शोकसभा आयोजित होगी। इसमें परिजन, ग्रामीण, शुभचिंतक और संगीत जगत से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के भी शोकसभा में पहुंचने की संभावना है। इसी दौरान आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे हवन, 11 बजे शोकसभा
परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे अंकित के आवास पर हवन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें अंकित के परिचितों, ग्रामीणों, शुभचिंतकों और संगीत जगत के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महापंचायत: मंच से गरजे भाकियू नेता-जयंत पर भी बोले, सेंट्रल मार्केट का समर्थन, चीनी-चाॅकलेट पर ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- बचे आरोपियों पर जल्द हो कार्रवाई
अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि बेटे की हत्या से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि मामले में जो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, उनके खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गैंग और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जड़ से खत्म करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को अपने बेटे को इस तरह न खोना पड़े।
 

Shamli: Artists and Villagers to Gather at Ankit Baliyan’s Condolence Meeting, Family Seeks Action
अंकित के आवास पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

शोकसभा में तय होगी आगे की रणनीति
सतबीर फौजी ने बताया कि शोकसभा के दौरान मामले को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। परिवार और समाज के लोग हत्याकांड में कार्रवाई को लेकर अपनी मांगें रखेंगे।

अंकित के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग
अंकित के पिता ने गांव में उसके नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव और आसपास के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अंकित की स्मृति भी बनी रहेगी।

बालिका स्कूल को इंटर कॉलेज बनाने की मांग
सतबीर फौजी ने गांव के बालिका हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग भी रखी है। साथ ही विद्यालय का नाम अंकित बालियान के नाम पर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव की बेटियों को आगे की पढ़ाई के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed