फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual abuse case: Advocate Ramesh Chand Gupta arrested from Sakauti in obscene video case meerut

यौन शोषण मामला: अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता सकौती से गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Jun 2023 10:48 AM IST
सार

मेरठ के हाईप्रोफाइल मामले में पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता को दौराला पुलिस ने सकौती से गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता द्वारा नाबालिग किशोरी के यौन शोषण मामले में मेरठ पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Sexual abuse case: Advocate Ramesh Chand Gupta arrested from Sakauti in obscene video case meerut
पुलिस गिरफ्त में अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अधिवक्ता द्वारा नाबालिग किशोरी से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को सकौती से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिन से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। नाबालिग किशोरी के बयान होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। वहीं प्रकरण की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। मामले में आरोपी दो भाजपा नेताओं की जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन


पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता की अय्याशियाें के बारे में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वह ऐसे मामले उजागर होने के बाद पैसे देकर मामले को रफा-दफा कर देता था। किशोरी के बरामद होने के बाद रमेश चंद गुप्ता ने बयान उसके खिलाफ नहीं देने के मामले में भी 10 लाख रुपये का ऑफर दिया था। ये सौदेबाजी 50 लाख रुपये तक पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: International Yoga Day: योगपथ पर छा गए म्हारे योग गुरु, चीन से हरिद्वार तक सिखा रहे योग

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता ने घर में बनाए कैंप ऑफिस को अय्याशी का अड्डा बना रखा था। ऑफिस के रेस्ट रूम में उसने लड़कियों की शॉर्ट ड्रेस रखी थीं। यही शॉर्ट ड्रेस लड़कियों को पहनाकर अधिवक्ता यौन शोषण करता था।

रविवार को सीओ दौराला ने कई थानों की पुलिस के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी तो कैंप ऑफिस से शॉर्ट ड्रेस बरामद हुईं। पुलिस ने यहां मिले लैपटॉप, कंप्यूटर का सीपीयू और पासपोर्ट कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिवक्ता की तलाश में तभी से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

रेस्ट रूम से बरामद हुईं शॉर्ट ड्रेस
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रविवार को पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए रमेश चंद गुप्ता के सदर स्थित घर में बनाए कैंप ऑफिस में तलाशी ली। यहां पर एक रेस्ट रूम से लड़कियों की कई शॉट ड्रेस बरामद हुई हैं। इन्हीं ड्रेस को वह अपनी पसंद से लड़कियों काे पहनाकर अय्याशी करता था। 

पुलिस उसके कंप्यूटर और लैपटॉप में भी सुबूत तलाश रही है। इसके चलते लैपटॉप और सीपीयू को कब्जे में ले लिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक एक्सपर्ट से इनको चेक कराया जा रहा है। इनमें पुलिस को और वीडियो भी मिल सकती हैं। सुबूत के लिए ये बेहद जरूरी है। अधिवक्ता विदेश न भाग जाए इसको देखते हुए उसका पासपोर्ट भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। दूसरे दस्तावेज भी खंगाले गए।

भाजपा नेताओं पर आरोपों की चल रही जांच
नाबालिग किशोरी द्वारा दो भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच में जुटी है। किशोरी ने जो आरोप लगाए हैं, उनको लेकर सुबूत तलाशे जा रहे हैं। सीओ का कहना है कि साक्ष्यों को लेकर कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed