{"_id":"5f2c2f608ebc3e4103683ec4","slug":"several-injured-in-a-dispute-of-a-peace-of-pipe-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: एक फुट पाइप के टुकड़े के विवाद में संघर्ष, आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: एक फुट पाइप के टुकड़े के विवाद में संघर्ष, आठ घायल
Thu, 06 Aug 2020 09:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:57 PM IST
सार
- पुलिस ने एक पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया चालान
विज्ञापन
baghpat police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में एक फु़ट पाइप के टुकडे़ के विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए एक पक्ष के एक व्यक्ति को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अहिरान में यामीन और शकील परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को रात में करीब नौ बजे दोनों परिवारों में एक फुट पाइप के टुकडे़ को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों परिवारों के बीच हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के यामीन, शाहरुख और रेहान, दूसरे पक्ष के शहजाद, वसीम, इरशाद, भूरा, नदीम सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हो रहा संघर्ष बंद कराया। इसके बाद यामीन की पत्नी कमरजहां ने कोतवाली में दूसरे पक्ष पर हमला बोलकर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों के घायलों का बागपत सीएचसी में इलाज कराया। दूसरे पक्ष के यामीन को गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से मेरठ स्थित मेडिकल अस्पताल में रेफर किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक यामीन की पत्नी कमरजहां ने ही घटना की तहरीर दी है। जिस पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद पांच आरोपियों का चालान किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/