फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several families in West UP are also stranded in hurricanes in America

अमेरिका में तूफान वाले इलाकों में फंसे वेस्ट यूपी के कई परिवार

Mon, 11 Sep 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अशोक मधुप, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ अशोक मधुप, बिजनौर Updated Mon, 11 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Several families in West UP are also stranded in hurricanes in America
अमेरिका के फ्लोरिडा में फंसे वेस्ट यूपी के कई परिवार

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को आने वाले तूफान इरमा से प्रभावित होने वालों में बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं। इनमें बिजनौर के भी कुछ लोग हैं। कुछ लोग इलाका खाली कर जा चुके हैं तो कुछ फ्लोरिडा में ही रुके हुए हैं। इनके परिवार भी चिंतित हैं और लगातार फोन कर वहां के हालात की जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन


फ्लोरिड राज्य के मियामी, फलोरिडा और टैंपा आदि में ये तूफान आज रात से कल के बीच प्रभावी होगा। इन शहरों को पूरी तरह खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। जनपद के झालू की सपना वहां के एक कालेज में प्रवक्ता हैं और फ्लोरिडा में रहती हैं। उन्होंने बताया कि तूफान का रुख पश्चिम की ओर हो गया है। उनके यहां कम प्रभाव होगा, लेकिन रात को तेज हवाएं आ सकती हैं। वह अपने मकान को बंद कर भीतर ही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक की सूचना के हिसाब से मियामी, टैंपा तथा समुद्र के आसपास की आबादी ज्यादा प्रभावित होगी। रात में मियामी में तूफान सक्रिय हो जाएगा। टैंपा में कल दिन में तूफान पहुंचेगा। 
विज्ञापन


सपना ने बताया कि टैंपा और समुद्र के किनारे के शहरों में इस तरह के चक्रवाती तूफान के कारण कई दिन तक समुद्र का पानी भरा रहता है। गंदगी और कीचड़ भी रहती है। इसकी सफाई में कई कई दिन लग जाते हैं। बिजनौर निवासी टैंपा में रहने वाले इंजीनियर अंशुल कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों भारतीय रहते हैं।  अधिकांश घर खालीकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वे भी मित्रों के साथ छह घंटे की ड्राइव कर अटलांटा आ गए  हैं। अंशुल कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी के ही टैंपा में 300 इंजीनियर और कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कल तूफान सक्रिय होगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed