फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven people of the same family are ill with food poisoning in Meerut

यूपी: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, जिला अस्पताल में कराया भर्ती 

Tue, 14 May 2019 06:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Seven people of the same family are ill with food poisoning in Meerut
अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग बीमार लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय खलबली मच गई, जब एक ही परिवार के सात लोगों को लाया गया। उन्हें चक्कर आ रहे थे और उल्टियां हो रही थीं। तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों का मानना है कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई है। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में रवि (26), अवनीश (15), अनिल (28), पप्पू (45), कुसुम (40), आरती (25) और जगशोरण (65) हैं। यह लोग रोहटा ब्लॉक के बनवारीपुर से आए हैं। यह सभी एक ही परिवार से हैं। इनका कहना है कि सोमवार रात करीब नौ बजे इन्होंने कढ़ी चावल और रोटी खाई थी। इसके बाद यह सो गए। सुबह उठे तो चक्कर आ रहे थे और उल्टियां होने लगीं। 
विज्ञापन


हालत खराब होने लगी तो गांव के लोग अन्य परिजन इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से इन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब जिला अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। रात में धूल चल रही थी। हो सकता है कि खाने में इसका असर रहा हो और उससे फूड प्वाइजनिंग हो गई हो। अब इनकी हालत पहले से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें सावधान, गर्मियों में ज्यादा रहता है फूड प्वाइजनिंग का खतरा 
फूड प्वाइजनिंग एक ऐसी समस्या है, जिससे कभी भी लोग प्रभावित हो सकते हैं। मगर खासकर गर्मियों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। फूड प्वाइजनिंग की सबसे बड़ी वजह है अस्वस्थ खाना या साफ-सफाई का ध्यान न देकर तैयार किया गया खाना खाना। 

ऐसे करें बचाव 
चिकित्सकों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए फलों और सब्जियों की पूरी तरह से धुलाई और उचित तरीके से खाना पकाने से खाद्य विषाक्तता का कारण बनने वाले अधिकांश बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। फूड प्वाइजनिंग होने पर जब तक आप बेहतर महसूस नहीं करते तब तक डेयरी उत्पाद, कैफीन, निकोटीन और वसायुक्त पदार्थ खाने से बचें। चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed