फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Setback to Make in India: Continental Tire unit in Meerut shut down, 260 workers out, protests

मेक इन इंडिया को झटका: मेरठ में कॉन्टिनेंटल टायर यूनिट ठप, 260 कर्मचारी बाहर, धरना-प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 02:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

मेक इन इंडिया के अंतर्गत शुरू हुई कॉन्टिनेंटल टायर कंपनी ने अपनी ट्रक और बस टायर यूनिट बंद कर दी है। 260 कर्मचारियों को नोटिस देकर हटाया गया। गुरुवार को कर्मचारी फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे और विधायक अतुल प्रधान ने उनका पक्ष रखा।

विज्ञापन
Setback to Make in India: Continental Tire unit in Meerut shut down, 260 workers out, protests
कंपनी के कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेक इन इंडिया के तहत शुरू की गई मेरठ की कॉन्टिनेंटल टायर निर्माता कंपनी ने ट्रक और बस टायर निर्माण यूनिट को अचानक बंद कर दिया है। यह यूनिट वर्ष 2011 में शुरू हुई थी, लेकिन अब कंपनी ने लागत और उत्पादन के कारणों का हवाला देकर यूनिट को बंद कर दिया।

विज्ञापन


इस फैसले से 260 कर्मचारियों की नौकरी एक झटके में चली गई। उन्हें नोटिस देकर पदमुक्त कर दिया गया। हालांकि मैनेजमेंट की ओर से कर्मचारियों को 45 से 60 महीने की सैलरी बतौर पैकेज देने की पेशकश की गई है, लेकिन कर्मचारियों ने इसे नाकाफी बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दोस्त को देने थे एके-47 के कारतूस, मेरठ में पकड़ा गया आर्मी जवान! अब एटीएस कर रही छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 294 महीने की सैलरी दी जाए, क्योंकि यह उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।

बृहस्पतिवार को 100 से अधिक कर्मचारी फैक्ट्री गेट पर एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस व पीएसी को भी तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

धरना दे रहे कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने फैक्ट्री गेट पर मैनेजमेंट से मुलाकात की और कर्मचारियों की मांगों को पूरी गंभीरता से रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से कंपनी ने लाभ कमाया, अब उन्हें इस तरह निकाल देना अन्याय है।

कंपनी प्रबंधन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों से अंतिम बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed