फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sentence to death

बेटे और दो भाइयों के हत्यारे को फांसी की सजा, तीनों को जिंदा जलाकर मार डाला था

Fri, 04 Aug 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Sentence to death
सजा सुनाने के बाद इरफान उर्फ नाका को ले जाती पुलिस
अपर सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार ने संपत्ति विवाद में दो सगे भाइयों और पुत्र को सोते समय जिंदा जलाकर मारने के आरोपी इरफान उर्फ नाका को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने उपलब्ध साक्ष्य व मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर घटना को अत्यंत जघन्य विरलतम श्रेणी का अपराध माना है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह में पांच अगस्त 2014 की रात हुई थी और इसमें इरफान के भाई नौशाद व इरशाद और पुत्र इस्लामुद्दीन की मौत हो गई थी। इरफान अपराधी प्रवृत्ति का है, वह उत्तराखंड में हुई एक हत्या के मामले में जेल गया था और वारदात के वक्त जमानत पर छूटा हुआ था। शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया कि आरोपी इरफान उर्फ नाका ने दूसरा निकाह कर लिया था। उसकी पहली पत्नी से पैदा हुआ पुत्र इस्लामुद्दीन इस निकाह से नाराज था और वह पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा था, जिस पर इरफान उसे पीटता रहता था। इरफान के दोनों भाई भतीजे को पीटने का विरोध करते थे और संपत्ति विवाद में भी उसका पक्ष ले रहे थे। घटना वाली रात यह तीनों एक कमरे में सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे इरफान ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार मचने पर परिवारीजनों व मोहल्लेवासियों ने इन्हें बुरी तरह से जली हालत में दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। बाद में उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में नौ अगस्त को इरशाद और 18 अगस्त को नौशाद व इस्लामुद्दीन की मौत हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट आरोपी के ताऊ ससुर यूनुस ने दर्ज कराई थी। सात अगस्त को दिल्ली के अस्पताल में मजिस्ट्रेट को दिए अपने मृत्यु पूर्व बयान में इरशाद व इस्लामुद्दीन ने इरफान  पर आग लगाने का आरोप लगाया था। विवेचक ने तीनों घायलों के बयानों की वीडियो भी बनवाई थी। सुनवाई के दौरान वीडियो की सीडी भी कोर्ट में चलाई गई। वीडियो में तीनों घायलों ने विस्तार से अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया था। इसके अलावा आरोपी के सगे भाई शानू व सगी बहन सोनी, पड़ोसी इमरान, वादी यूनुस ने भी घटना के पक्ष में बयान दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed