Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-welfare is not possible without purity of conduct: Bhav Bhushan

आचार शुद्धि के बिना आत्मकल्याण संभव नहीं : भाव भूषण

Mon, 08 Jun 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Self-welfare is not possible without purity of conduct: Bhav Bhushan
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर स्थित त्रिमूर्ति जिनालय में 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के 19वें दिन 120 परिवारों ने सहभागिता कर भगवान शांतिनाथ की आराधना की और धर्म लाभ प्राप्त किया।
शुरुआत मुख्य वेदी में विराजमान भगवान शांतिनाथ के अभिषेक से हुई। अतिशयकारी एवं चमत्कारी जिन प्रतिमा के समक्ष शांतिनाथ विधान संपन्न कराया गया। शांतिधारा जिया जैन, निधि जैन, राजीव जैन, नरेश चंद जैन, उर्मिला जैन एवं ललित जैन ने की। सहयोग विजय कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन

विधान के दौरान मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि श्रमण धर्म का प्रारंभ प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने किया था। 23 अन्य तीर्थंकरों ने भी श्रमण संस्कृति की ज्योति को प्रज्ज्वलित रखा और असंख्य श्रमण मुनियों ने इसे गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि श्रमण संस्कृति में आचार अर्थात चारित्र को जीवन की रीढ़ माना गया है। साधना का मूल आधार चारित्र है। आचार शुद्धि के बिना विचार शुद्धि संभव नहीं है और विचार शुद्धि के अभाव में आत्मोत्थान, जीवन विकास तथा निर्वाण की सिद्धि केवल कल्पना बनकर रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि आत्मा को दुर्गुणों से हटाकर सद्गुणों के अधीन करना ही आवश्यक है। यह तभी संभव है जब व्यक्ति जिनेंद्र भगवान की भक्ति, पूजा और विधान के माध्यम से आत्मशुद्धि का मार्ग अपनाए। विधान के समस्त धार्मिक एवं मांगलिक कार्य ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी के निर्देशन में संपन्न कराए गए। संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुओं ने भक्तामर पाठ के 48 दीपक प्रज्ज्वलित कर पुण्य अर्जित किया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से आराधना की।


सोनल जैन, मंजू जैन, कमल जैन, ईशान जैन एवं संगीता जैन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और धार्मिक गतिविधियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और धर्ममय वातावरण से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed