फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of Meerut's women's team for the hockey competition.

Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ की महिला टीम का चयन

Wed, 30 Sep 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Selection of Meerut's women's team for the hockey competition.
प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मेरठ मंडल की टीम
12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगा आयोजन, 16 महिला मुख्य खिलाड़ी और तीन रिजर्व में चयनित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में किया जा रहा है। इसमें मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित हॉकी मैदान में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके बाद 16 प्रमुख और 3 आरक्षित खिलाड़ियों का चयन टीम के लिए किया गया। ट्रायल प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम में काजल प्रजापति, खुशी नंदा, डिंपल, कुसुम, शाहीन, गौरी गौड़, तनु, तुलसी, आस्था द्विवेदी, गुनगुन, कृतिका, इशिका गोयल, सिद्धि ठाकुर, इशिका कश्यप, सोनाक्षी और प्राची का चयन किया गया। इसके अलावा नवी राजपूत, डिम्पी, प्राची ठाकुर को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया। साक्षी गोदियाल को टीम मैनजर बनाया गया। टीम का चयन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आफाक खान, हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभा ठाकुर के द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादवख् कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, तरूणिका, सचिव प्रदीप चिन्योटी आदि ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed