{"_id":"5ecc225f8ebc3e907664ba3e","slug":"sector-magistrate-responsible-for-negligence-in-hot-spot-meerut-news-mrt483370744","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: हॉटस्पॉट में लापरवाही हुई तो नपेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार, मेरठ में डीएम ने दिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: हॉटस्पॉट में लापरवाही हुई तो नपेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार, मेरठ में डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Tue, 26 May 2020 09:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lockdown Meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सोमवार को डीएम अनिल ढींगरा ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ड्यूटी में लापरवाही मिली या कोई भी व्यक्ति राशन के लिए परेशान मिला तो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे। निलंबन के साथ उन पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
ईद और संपूर्ण लॉकडाउन एक साथ होने के चलते सोमवार को सुबह से ही डीएम शहर का जायजा लेने निकल पड़े। उन्होंने मुख्य मार्गों, हॉटस्पॉट इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उनके साथ एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई, एसपी सिटी एएन सिंह भी रहे।
डीएम ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके, इसके लिए शहर के जिम्मेदार नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों से सहयोग मांगा गया था। डीएम ने दिन में तीन बार बेगमपुल, दिल्ली रोड, जली कोठी, घंटाघर, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा और अन्य इलाकों में निरीक्षण किया।