मवाना। थाने का एसडीएम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आपराधिक रजिस्टर के अलावा हवालात, शस्त्रों के साथ भवन का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।
डीएम अनिल ढींगरा के आदेश पर बुधवार को एसडीएम ऋषिराज ने थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने थाने के आपराधिक रजिस्टरों को देखा। एसडीएम ने मालगृह, हवालात एवं कंप्यूटर कक्ष के अलावा पुलिसकर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया। थाने में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति को देखा। उन्हें बढ़े अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही। एसएसआई नरेंद्र कुमार को परिसर में सफाई व्यवस्था, राशि में गश्त बढ़ाने की बात कही।