{"_id":"6ad394cc3197ae4f6c02a922","slug":"sdm-inspected-the-booths-914-applications-were-submitted-via-forms-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113766-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, 914 फॉर्म ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, 914 फॉर्म ने किया आवेदन
बूथ का निरीक्षण करते एस़डीएम। (स्त्रोत तहसील) मवाना।
Link Copied
मवाना। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदेय स्थलों पर शनिवार और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए, नए और युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने के उद्देश्य से ये कैंप लगाए जा रहे हैं। इन विशेष अभियानों के दौरान सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर नागरिकों के वोट की जांच करने और नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित विशेष शिविरों के दौरान क्षेत्र के 397 बूथों पर कुल 914 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 के 805, नाम विलोपन के लिए फॉर्म 7 के 52 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 के 57 आवेदन पत्र शामिल रहे। अभियान के दौरान एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने स्वयं विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।