मौसम का मिजाज बदलते ही स्कूलों ने भी समय बदला, जानें क्या रहेगा नया टाइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई सहित शहर में कई पब्लिक स्कूलों में आज से टाइम बदलने जा रहा है। वहीं, कई स्कूलों ने दिवाली के बाद मौसम पूरी तरह बदल जाने के बाद टाइम बदलने का निर्णय लिया है।
5 नवंबर से स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जो 9 से 10 नवंबर तक रहेंगी। दिवाली के अवकाश के बाद पब्लिक स्कूल नए समय पर खुलेंगे। कई स्कूलों में 1 नवंबर से ही टाइम बदल रहा है। केंद्रीय विद्यालयों ने बदला हुआ टाइम लागू कर दिया है।
दरअसल मौसम बदलने के कारण सुबह ठंडक बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंडक में बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए स्कूलों ने टाइम बदलना शुरू कर दिया है। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में 1 नवंबर से बदला हुआ टाइम शेड्यूल लागू हो जाएगा। कुछ विद्यालय जो बचेंगे वे दिवाली के अवकाश के बाद बदला हुआ टाइम लागू कर देंगे।
परिवर्तित समय
स्कूल नया समय
सोफिया गर्ल्स 7:45 से 2:00
ऑल सेंट्स 8:20 से 2:20
द आर्यंस 8:00 से 2:00
द अध्ययन 8:00 से 2:00
सिटी वोकेशनल 8:00 से 2:00
बीडीएस इंटरनेशनल 8:00 से 1:50
सेंट जोंस कैंट 8:00 से 2:15 बजे
सीनियर विंग 8-2 बजे जूनियर विंग
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल - 7:55 से 2:00
सभी केंद्रीय विद्यालय - 8:15 से 2:40
आर्मी पब्लिक स्कूल - 7:45 से 2:00
इन प्रमुख स्कूलों में बाद में बदलेगा
डीपीएस बागपत रोड - 1 नवंबर से बदलेगा
सेंट थॉमस छीपी टैंक - 12 नवंबर से बदलेगा
दीवान पब्लिक स्कूल कैंट - 7:45 से 1:45 (परीक्षा बाद)
विद्या ग्लोबल : 8:00 से 2:00 (10 नवंबर से)
जेपी स्कूल गंगानगर- 8:00 से 1:00 (10 नवंबर से)
गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर - 8:30 से 2:30 (दिवाली बाद)
बीएनजी इंटरनेशनल - 8:30 से 2:30 बजे (1 नवंबर से)
माउंट लिट्रा जी- 8:30 से 2:30 तक (दिवाली बाद)
राधागोविंद पब्लिक - 8:30 से 2:30 (1 नवंबर से)
शांति निकेतन विद्यापीठ - 8:00 से 2:00 (1 नवंबर से)
एमआईईटी स्कूल- 8:00 से 2:15 (10 नवंबर से)
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/