फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   School fees to be forgiven till the corona virus is ended: Says Ralod leader

कोरोना वायरस समाप्त होने तक माफ की जाए स्कूली फीस: रालोद 

Tue, 28 Jul 2020 07:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jul 2020 07:25 PM IST
सार

  • डीएम को सौंपा ज्ञापन, सरकार सरकारी कोष से करें शिक्षकों के वेतन का भुगतान  

विज्ञापन
School fees to be forgiven till the corona virus is ended: Says Ralod leader
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रालोद नेताओं ने कहा कि कोरोना वायरस समाप्त होने तक सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की फीस माफ करने तथा शिक्षकों के वेतन का सरकारी कोष से भुगतान होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में किसानों के बिजली के बिलों को माफ कर गन्ने के बकाए का भुगतान कराने की मांग भी रखी।

विज्ञापन


 रालोद नेताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम शकुंतला गौतम को ज्ञापन सौंपा। कहना था कि कोरोना महामारी से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। स्कूल एवं कालेज अभिभावकों पर बच्चों की फीस जमा करने का दबाव बना रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना समाप्त होने तक छात्र-छात्राओं की फीस माफ करने तथा स्कूल कालेजों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन का भुगतान सरकारी कोष से करने की मांग की। कहना था कि सरकार ने कामर्शियल व इंडस्ट्रियल कनेक्शन के बिजली के फिक्स चार्ज माफ करने की घोषणा की थी। सरकार ने मई माह में मार्च और अप्रैल माह में माफ किया गया फिक्स चार्ज जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना काल में सभी प्रकार के बिजली के बिल माफ कराने, किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान कराने तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा कराने के लिए पशुओं की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, संजीव मान, सुभाष नैन, ओमबीर ढाका, राजू तोमर सिरसली, सुनील चौधरी, ऋषिपाल, शरद तोमर, नौशाद अली मौजूद रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed