{"_id":"6ab27dbecfea512fd3011b50","slug":"school-cricket-teams-to-gather-at-gtb-from-october-12-meerut-news-c-72-1-mct1009-159820-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 12 अक्तूबर से जीटीबी में जुटेंगी स्कूली क्रिकेट टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 12 अक्तूबर से जीटीबी में जुटेंगी स्कूली क्रिकेट टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्तूबर से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में शहर से कई स्कूल की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।
यह जानकारी क्रिकेट कोच अतहर अली ने मंगलवार को स्कूल में हुई पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चौधरी नरेंद्र सिंह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक थे। उनकी स्मृति में यह टूर्नामेंट किया जा रहा है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने कहा कि मेरठ में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई जा रही है ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश स्तर पर मेरठ का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रभा राव ने बताया कि रंगीन पोशाकों में टूर्नामेंट खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्गों में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतिदिन तीन मैच कराए जाएंगे। टूर्नामेंट में अभी तक कुसुम पब्लिक स्कूल, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, शारपैन पब्लिक स्कूल, ऋषि पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, जी एमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़, विद्या ग्लोबल स्कूल बागपत रोड समेत कई स्कूलों की टीमें प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं। अन्य स्कूलों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 सितंबर रखी गई है।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे जबकि मैन ऑफ द मैच और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। पत्रकारवार्ता में कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, राजा, रोहित, रजनी कौशल, खुशबू, अरमान अंसारी, पार्थ, हिमांशु रोहित, आशीष सहित अन्य मौजूद रहे।