फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Savitribai Phule's special contribution in women's upliftment: Dr. Sunita

सावित्रीबाई फुले का नारी उत्थान में विशेष योगदान : डॉ. सुनीता

Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's special contribution in women's upliftment: Dr. Sunita
चौधरी चरण ‌सिंह यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में सावित्रीबाई फूले की जयंती समारोह में मंच पर मौजूद
मेरठ। माता सावित्रीबाई फुले एकता मिशन की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि हम उस महान नायिका को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने ऐसे समय में शिक्षा का दीप जलाया जब अंधकार ही समाज की पहचान थी। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीता सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने नारी उत्थान के लिए अतुलनीय योगदान दिया। विषम परिस्थितियों में रहकर वह संपूर्ण हिंदुस्तान की महिलाओं की आदर्श बन गईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी अट्टा ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता ब्रजवीर सिंह ने की। संचालन फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. केपी सिंह सैनी ने किया। इस मौके पर पार्षद उत्तम सैनी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी सहित अन्य ने भी महान नारी के कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पवन सैनी, नरेश सैनी, संजय, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed