{"_id":"5d6bb78d8ebc3e93a9530e52","slug":"saveral-injured-and-one-died-in-a-road-accident-in-muzaffarnagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाईवे पर आपस में भिड़ीं दो कार, हादसे में महिला समेत दिल्ली निवासी चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाईवे पर आपस में भिड़ीं दो कार, हादसे में महिला समेत दिल्ली निवासी चार घायल
Sun, 01 Sep 2019 05:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के हजरतगंज निवासी राजेश रस्तोगी अपनी पत्नी शालिनी, बहनोई राजन व भतीजे राहुल को अपनी कार से शनिवार को हरिद्वार में घूमने के लिए गए थे। रविवार की सुबह लौटते समय करीब सात बजे हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर पीछे से तेजी से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: ब्याज के नाम पर करोड़ों की ठगी और तमंचा फैक्टरी का भड़ाफोड़, पढ़ें दिन भर की खास खबरें
विज्ञापन
टक्कर लगने से इंडिका का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राजेश रस्तोगी उसकी पत्नी, बहनोई व भतीजा घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। बाद में दोनों कार सवारों में आपस में समझौता हो गया।