फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saveral boys attaked on a shopkeeper after he ask Asking people to follow lockdown in Meerut

लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहना दुकानदार को पड़ा भारी, धारदार हथियार से बोला हमला, आठ के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 17 Apr 2020 09:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
saveral boys attaked on a shopkeeper after he ask Asking people to follow lockdown in Meerut
चाकू - फोटो : A

मेरठ में शुक्रवार शाम को एक आटा व्यापारी को अपनी दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों से लॉकडाउन के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बचाव में आए दुकानदार के भाई व भांजे के साथ भी मारपीट कर दी। आरोपी दुकान में घुसकर करीब 40 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी निवासी मोमिन मलिक की घर के पास ही आटे की दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान के पास 9 -10 युवक एक साथ खड़े हुए थे। इस बीच दुकानदार ने कहा कि यहां पर पुलिस परेशान करती है दुकान के बाहर एक साथ मत खड़े हो। या तो लॉकडाउन का पालन करो या फिर यहां से चले जाओ। इस दौरान आरोपी युवकों ने दुकानदार से गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन


दुकानदार के विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर हमला बोल दिया। दुकानदारके साथ मारपीट कर दी, चाकू से भी वार किए। इस बीच शोर-शराबा सुनकर दुकानदार का भाई गोलू और भांजा शादाब भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने दुकानदार और उसके भाई व भांजे के साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मारपीट की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद यूपी 112 और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मारपीट में दुकानदार मोमिन उसका भाई गोलू और भांजा सादाब घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुकानदार ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि दुकान के गल्ले में 40 हजार रुपए रखे हुए थे जिसे आरोपी लूट कर ले गए। 8 युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है की जांच में सामने आया है कि मामला मारपीट का है। दुकान में घुसकर लूट की बात पुलिस की जांच में सही नहीं पाई गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed