इंडोनेशिया के जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। दस मीटर एयर राइफल में स्वर्णजीतक एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। मेरठ के रोहटा ब्लॉक के कलीना निवासी सौरभ चौधरी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जानें कैसा था उनकी कामयाबी का सफर :-
छोटी सी उम्र में सौरभ चौधरी ने लगाया गोल्ड पर निशाना, छोटा गांव पिता किसान, कामयाबी देख सब हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान जगमोहन सिंह के बेटे सौरभ चौधरी ने कक्षा चार में रहते हुए शूटिंग में दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद पिता ने बागपत के बिनौली में स्थित वीर सहामल राइफल क्लब में शूटिंग की ट्रेनिंग के लिए भेजा। वहां कोच अमित श्योरन ने ट्रेनिंग दी। सौरभ प्रतिदन गांव से ऑटो द्वारा सुबह सात बजे शूटिंग क्लब पुहुंच जाते और आठ नौ घंटे से भी ज्यादा अभ्यास करते।
सौरभ ने जून माह में भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 243.7 अंक जुटाकर कोरिया के खिलाड़ी लिम होजिन को हराया था। जर्काता में उनकी जीत पर उनके कोच अमित श्योरण ने खुशी जताई। वहीं साथी खिलाड़ियों के बीच खुशी को माहौल है। सौरभ के परिजनों ने उनकी इस शानदार कामयाबी पर मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया।
16 साल के हैं सौरभ चौधरी
सौरभ ने जैदाबाद बागपत के आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज से हाई स्कूल किया है। वर्तमान में तोलाहन इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनके घर में उनके बड़े भाई नितिन मां बृजेश देवी और पिता हैं। बड़ी बहन साक्षी की शादी हो चुकी है। इस समय सौरभ कक्षा दस के छात्र हैं। और उनकी उम्र केवल 16 वर्ष है।
भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में शूटिंग स्पर्धा से पहला गोल्ड मेडल जीता। चौधरी का अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और दोनों हाथों से लपकते हुए देश को खुशियां दी। 16 वर्षीय सौरभ ने फाइनल में 240.7 का स्कोर किया और शीर्ष पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता।
सौरभ ने जैदाबाद बागपत के आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज से हाई स्कूल किया है। वर्तमान में तोलाहन इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनके घर में उनके बड़े भाई नितिन मां बृजेश देवी और पिता है। बड़ी बहन साक्षी की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार और आस पास के लोग इस कामयाबी से बेहद खुश हैं।