{"_id":"5f49689e8ebc3e3cda7346a6","slug":"saurabh-and-divya-will-become-arjun-today-meerut-news-mrt4985335142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ और दिव्या आज बनेंगे ‘अर्जुन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ और दिव्या आज बनेंगे ‘अर्जुन’
विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ वर्चुअल बैठक के बाद प्रमाणपत्र और चेक सौंपे जाएंगे
मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर (शनिवार) को पश्चिमी उप्र की दो खेल प्रतिभाओं को अर्जुन अवार्ड मिलने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। दिल्ली के शास्त्री भवन में राष्ट्रपति के साथ वर्चुअल बैठक के बाद प्रमाणपत्र और चेक सौंपे जाएंगे। मेरठ के कलीना गांव निवासी 18 वर्षीय सौरभ चौधरी और मुजफ्फरनगर निवासी दिव्या काकरान को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में एशियन गेम्स से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें वह अर्जुन अवार्ड लिखे कोर्ट को चूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा ‘हमें किसी भी खास समय के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने हर समय को खास बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। इन दोनों खिलाड़ियों के घर पर त्योहार जैसा माहौल है। सौरभ के पिता कलीना गांव में ही हैं। सौरभ के साथ बड़ा भाई नितिन चौधरी है। जबकि दिव्या के पिता सूरज सिंह और भाई दिल्ली में साथ हैं। पिता ने बताया एक बेटी ने बाप का सीना चौड़ा कर दिया। इससे ज्यादा खुशी का पल हमारे लिए नहीं हो सकता।
कोई आयोजन नहीं होगा
कोरोना काल में किसी भी आयोजन को लेकर दोनों खिलाड़ी चिंतित हैं। सौरभ ने बताया वर्चुअल बैठक के द्वारा अवार्ड समारोह हो रहा है। यह काफी अच्छा है। क्योंकि कोरोना काल में सामूहिक आयोजन ठीक नहीं हैं। दिव्या काकरान ने बताया कोरोना के कारण उन्होंने अवार्ड मिलने के बाद जुलूस और कार्यक्रम के लिए मना कर दिया है।