फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   satellite found bigger reserves of crude oil in Baghpat UP, excavation started

बड़ी खबर: यूपी के बागपत में कच्चे तेल के बड़े भंडार मिलने के संकेत, किरठल में शुरू हुई खुदाई

Sat, 13 Apr 2019 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
satellite found bigger reserves of crude oil in Baghpat UP, excavation started
कच्चा तेल
यूपी के जनपद बागपत में कच्चे तेल के बड़े भंडार मिलने के संकेत हैं। सेटेलाइट के माध्यम से कच्चे तेल के भंडार जिले के किरठल क्षेत्र में होने की खोज की गई है। ओएनजीसी की टीम ने खेत में खुदाई कर तीन किलोमीटर के इलाके की जांच शुरू कर दी है। वहीं कोलकाता से ओएनजीसी की टीम यहां पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि दो हजार फीट से ज्यादा गहराई तक खुदाई कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


किरठल में होगी तेल की खोज
रमाला थाना क्षेत्र के गांव किरठल में जमीन के अंदर तेल की खोज की जाएगी। सेटेलाइट से तेल की संभावना मिलने के बाद ओएनजीसी की टीम यहां पर पहुंची और खेत के कुछ हिस्से में गेहूं की कटाई कराई गई। करीब 17 बीघा खेत की निशानदेही की गई है। तीन दिन बाद टीम यहां पर बोरवेल करेगी, जिससे हकीकत का पता चल सके। तेल की खोज का जिले में यह पहला मामला है। 
विज्ञापन

किरठल गांव के किसान बाबू ने बताया कि दो दिन पहले ओएनजीसी की टीम उनके घर पहुंची थी। किसान को जानकारी दी कि सेटेलाइट से उसके खेत में तेल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम किसान को लेकर खेत में पहुंची। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कटवाया गया। टीम ने करीब 17 बीघा खेत की निशानदेही कर दी। 

यहां पर तीन दिन बाद बोरवेल किया जाएगा। जिससे सही स्थिति का पता चल सके। बाबू ने बताया कि टीम ने तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना जताई है। अब तीन दिन बाद टीम फिर से आएगी। इसके अलावा आसपास के खेतों में भी जांच की जाएगी।  ग्राम प्रधान सुदेश ने भी टीम के आने की पुष्टि की है। खेत में जमीन के अंदर तेल का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

सैंपल लेकर लौट गई टीम
दिल्ली से पहुंची टीम शुक्रवार को दिनभर गांव में जमा रही। यहां पर जमीन से सैंपल लिया गया और इसके बाद अधिकारी वापस दिल्ली लौट गए।

विस्फोट कर 170 फीट बोर से लिया गया सैंपल
शुक्रवार को टीम ने जमीन में करीब 170 फीट बोर किया। इसके बाद विस्फोट करके सैंपल लिया। अगर तेल होने का सबूत मिलता है तो खेत में बोरवेल कर तेल निकाला जाएगा। आसपास के लोगों को खेत में जाने से मना कर दिया गया है।

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed