{"_id":"5a2eea644f1c1bc5668b4658","slug":"sardi-ki-pehli-boonda-baandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की पहली बूंदाबांदी से गिरा दिन का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की पहली बूंदाबांदी से गिरा दिन का पारा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। दिन में धूप खिलने के बाद शाम को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिर गया। हालांकि रात के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी में 48 घंटे में मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। जिसके बाद ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते दोपहर के समय आसमान पर बादल छा गए और बादल शाम तक बने रहे। जिसके चलते सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। कभी तेज तो कभी धीमी धूप का असर दिन भर बना रहा। दिन में ठंड का असर कम दिखाई दिया। लेकिन बूंदाबांदी के बाद हवा के चलते ठंड ने अहसास कराया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 95 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि देर शाम कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। मंगलवार को भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। एनसीआर में बारिश होगी। सुबह के समय कोहरा भी दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन