{"_id":"5b7f0c2e42c792466e6ee187","slug":"sarak-ke-gaddo-me-bhare-me-kar-di-buaai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में भरे पानी में कर दी बुआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में भरे पानी में कर दी बुआई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा रोड की जर्जर हालत को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। बारिश का सारा पानी सड़कों पर बने गड्ढों में भर जाता है। जिससे आएं दिन हादसे हो रहे हैं।
जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लोगों ने बृहस्पतिवार को रोहटा रोड पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। साथ ही सांसद और कैंट विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सड़क के गड्ढों में एकत्र हुए पानी में धान की बुआई की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो पूरी सड़क पर धान की बुआई कर दी जाएगी। आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि करीब दो सालों से रोहटा रोड की हालत खराब है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। पानी की निवासी के लिए नाला निर्माण शुरू हुआ, जो काफी समय से बंद पड़ा है। इस कारण जल निकासी का भी कोई साधन नहीं है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान केके वर्मा, वीरपाल रोहटा, नवाब सिंह लखवाया, अरुण मलिक, सम्राट मलिक, बृजपाल, कालू सिंह, पूर्व पार्षद प्रमोद खड़ौली, राजवीर सिंह, सुरेश राणा, महिपाल, सुनील सहारण, मुकेश सैनी, बॉबी, जीतू, विजय गुर्जर, इंद्र सिंह, गुलशन कुमार, राजवीर ढाका, प्रशांत गहलोत, जयराज सिंह, ओमपाल यादव, दिलबर सिंह आदि मौजूद रहे।