मेरठ में बदमाशों से भिड़ा सराफ, बाइक की चाबी छीनी, पैदल भागे बदमाश
प्रमोद वर्मा अकेले ही बदमाशों से जूझते रहे। इस बीच ऑटो चालक और साथी सराफ लीलाधर मौके से गायब हो गए। अगर वह दोनों भी मदद के लिए आगे आते तो बदमाश मौके पर ही पकड़े जाते।
पीड़ित सराफ ने 50 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई नहीं नजर नहीं आया। हालांकि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर प्रह्लाद नगर में अंदर के रास्ते पर पुलिस की पैकेट थी।
वारदात के बाद सुबह डेढ़ घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में टरकाती रही। लिसाड़ी गेट थाने से टरकाए जाने के बाद व्यापारियों ने इंस्पेक्टर कोतवाली के सीयूजी नंबर पर कॉल की। आरोप है कि इंस्पेक्टर का फोन नहीं उठा। कोतवाली थाने के एक सिपाही ने कहा कि इतनी सुबह थाने में कोई नहीं मिलेगा।
व्यापारियों ने लूट के बारे में बताया तो सिपाही ने कहा कि साहब अभी सो रहे हैं। बाद में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सराफ प्रमोद वर्मा से अपने साथी सराफ पर शक जताते हुए कोतवाली थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
लीलाधर पर है संदेह
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह व सीओ अरविंद चौरसिया ने बंद कमरे में सराफ लीलाधर से पूछताछ की। लीलाधर रात तक पुलिस हिरासत में थे। पीड़ित सराफ ने बताया कि शनिवार रात को प्रमोद वर्मा की लीलाधर से बात हुई थी। दोनों ने आगरा जाना तय किया था। लीलाधर के अलावा किसी को नहीं पता था कि प्रमोद के पास ज्वैलरी है। पीड़ित ने भी लीलाधर पर संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश भूमिया पुल पर खड़े थे।
आरोपियों की तलाश में खंगाले सीसीटीवी
वारदात के बाद पुलिस ने भूमियापुल से हापुड़ अड्डे तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश पहले कोतवाली की तरफ मुड़ते नजर आए।
उसके बाद सड़क से मुड़कर लिसाड़ीगेट क्षेत्र की तरफ पैदल बाइक लेकर जाते दिखे। काले रंग की बाइक है। एक बदमाश ने ट्रक सूट पहना था तो दूसरा जैकेट में नजर आया। सीओ का कहना है कि फुटेज में चेहरे साफ नहीं है। पुलिस तलाश में जुटी है।
बेटी का था 300 ग्राम सोना
पीड़ित ने बताया कि 75 ग्राम सोना दूसरे सराफ का था, उसे आगरा पहुंचाना था। जबकि 300 ग्राम सोना मेरी बेटी, व बेटी की नंद और परिवार के अन्य लोगों का था। इस सोने को बुलंदशहर के गुलावठी में देना था।