{"_id":"585d741e4f1c1b0f15e39964","slug":"sapa-baspa-ka-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा ने किया प्रदेश का बेड़ा गर्क : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा ने किया प्रदेश का बेड़ा गर्क : केशव प्रसाद मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 14 साल में सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। अब हम सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। उन्होंने मजबूत भरोसे के साथ कहा कि सूबे में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे।
शुक्रवार को जिला इकाई के किठौर और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर ग्राम रूकनपुर के पास हुआ। इसे संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने के साथ ही यहां गुंडाराज, माफियाराज व भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया। लेकिन, विकास की बात दोनों ने ही नहीं की। दोनों सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 में जिस तरह जनता ने नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत किए, उसी तरह 2017 में भी प्रदेश में कमल खिलाना है।
70 साल पुरानी बीमारी खत्म कर रहे
केंद्र की योजनाएं गिनाते हुए मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोट बंदी जैसा कदम 70 साल पुरानी बीमारी और कैंसर को समाप्त करने के लिए उठाया है। इससे जनता को थोड़ा कष्ट जरूर हुआ है। लेकिन, इस बीमारी को खत्म करने के लिए जनता ने इसे खुशी से सहा है। मौर्य बोले- राहुल गांधी कहते हैं मोदी ने गलत किया। मायावती कहती हैं भूकंप आ गया। मुलायम सिंह कहते हैं सात दिन का समय तो देते। लेकिन, क्या भ्रष्टाचारियों को बचना चाहिए? कांग्रेस, सपा और बसपा को लगता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई गलत है। गरीब हित में उठाए गए इस कदम को इन तीनों पार्टियों को गलत लगना ही है। मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद की फैक्ट्री चल रही है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक और बाद में नोट बंदी से इसे नेस्तनाबूद कर दिया है।
विज्ञापन
अफसरों को ही सपाई बना दिया
मौर्य ने कहा कि देश में कई प्रदेश ऐसे हैं, जो विकास में आगे हैं। जिस उत्तर प्रदेश को सबसे आगे होना चाहिए था, वह सबसे पीछे है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हाहाकार मचा है, लेकिन वह जातिवाद और परिवारवाद की सियासत कर रहे हैं। जनता की परेशानियों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। लेकिन, उत्तर प्रदेश की जनता मूर्ख नहीं हे। 2014 में सूबे की जनता ने जो किया, उससे भी अखिलेश नहीं समझे कि भविष्य में क्या होने जा रहा है। उन्होंने न तो माफिया और न ही गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की। ईमानदार अफसरों को काम नहीं करने दिया। कुछ अफसरों को तो सपा कार्यकर्ता जैसा बना दिया। नतीजा, माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अपराधियों से डर रही है। मां-बहनों की आबरू सुरक्षित नहीं है। युवा पलायन कर रहा है। मौर्य ने कहा कि आपदा का जो पैसा केंद्र ने दिया, वह भी प्रदेश सरकार ने किसानों तक नहीं पहुंचाया।
धर्मेंद्र और रविंद्र ने ज्वाइन की भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बसपा में रहे धर्मेंद्र भारद्वाज और रविंद्र गुर्जर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनाें ही भारी भीड़ के साथ सम्मेलन में पहुंचे और समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। इससे पूर्व सम्मेलन को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, सम्मेलन के जिला प्रभारी डॉ. लोकेश प्रजापति, पूर्व विधायक गोपाल काली, अशोक त्यागी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री हरीश चौधरी ने किया।
ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी भूपेंद्र सिंह, लोकसभा पालक जयकरण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अतुल खटीक, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, योगेंद्र कुसैड़ी, अंकुर राणा, हरवीर पाल, अजीत सिंह, विक्की तनेजा, जगत सिंह दौसा, रमेश चंद गोलाबढ़, ओमकार चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, समीर चौहान, समय सिंह सैनी, फकीर चंद प्रजापति, विमला जाटव, हीरा त्यागी, फिरेराम धनतला, रामेश्वर प्रजापति, रोबिन गुर्जर, संजय चौधरी, केपी सिंह, विनय त्यागी, सुशील कांबोज, बॉबी पाल, संजय खरखौदा, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
दोपहर में याद आई बड़े चौधरी की जयंती
सम्मेलन में व्यस्त भाजपाई शायद पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती भी भूल गए। दोपहर करीब दो बजे चौ. चरण सिंह के चित्र के साथ कार्यक्रम में पहुंचे मनिंदरपाल सिंह और धर्मेेंद्र भारद्वाज ने भाजपाइयों को इसकी याद दिलाई। इसके बाद सभी नेताओं ने बड़े चौधरी को नमन किया।