{"_id":"61254efe8ebc3e79bb06d1a4","slug":"sangeet-som-sena-poured-black-oil-on-congress-leader-sardana-news-mrt5531941138","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संगीत सोम सेना ने कांग्रेस नेता के चेहरे पर पोती कालिख, वारदात के बाद फरार, ये थी बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संगीत सोम सेना ने कांग्रेस नेता के चेहरे पर पोती कालिख, वारदात के बाद फरार, ये थी बड़ी वजह
Wed, 25 Aug 2021 10:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:14 AM IST
सार
कांग्रेस नेता ने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा था कि एक वरिष्ठ दंगाई का अंत हो गया। हां, मरने के बाद वो भी संत हो गया। इसके विरोध में उनके चेम्बर में घुसकर चेहरे पर कालिख पोत दी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर पोती कालिख।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना में संगीत सोम सेना भारत के पदाधिकारी ने समर्थकों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय में एक कांग्रेस नेता के चेम्बर में घुसकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। आरोपियों ने वारदात को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध बताया। वहीं खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले एडवोकेट ने कहा कि घटना से पार्टी हाईकमान को अगवत करा दिया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी निवासी एडवोकेट जितेंद्र पांचाल मूलरूप से सरूरपुर के रहने वाले हैं। मंगलवार को उनके फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा था कि एक वरिष्ठ दंगाई का अंत हो गया। हां, मरने के बाद वो भी संत हो गया। हालांकि इसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया था। मंगलवार को जितेंद्र पांचाल तहसील मुख्यालय पर अपने चेम्बर में बैठे थे। उनका आरोप है कि शाम करीब चार बजे नगर निवासी सचिन खटीक कुछ भाजपा नेताओं के साथ उनके चेम्बर में कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घुस आए।
विज्ञापन
उन्होंने काले तेल से भरी केन उन पर उडे़ल दी। चेहरे पर भी कालिख पोती। साथी वकीलों के आने पर आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद सचिन खटीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि स्व. पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का मुंह काला किया। साथ ही चेतावनी दी कि महापुरुषों का दोबारा अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कोई गलत टिप्पणी की गई है तो वह निंदनीय है। इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। - संगीत सोम, विधायक, सरधना
घटना निंदनीय है
एडवोकेट के चेम्बर में घुसकर इस तरह की हरकत निंदनीय है। एडवोकेट ने इस संबंध में बार को अवगत नहीं कराया है। यदि एडवोकेट ने अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है तो वह भी गलत है। - कुलदीप त्यागी, अध्यक्ष सरधना बार एसोसिएशन
पार्टी को अवगत कराया
मामले से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है। जल्द ही मामले में तहरीर दी जाएगी। - जितेंद्र पांचाल, कांग्रेस नेता
तहरीर मिलने पर कराएंगे जांच
मामला संज्ञान में आया है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - आरपी शाही, सीओ
एडवोकेट के चेम्बर में घुसकर इस तरह की हरकत निंदनीय है। एडवोकेट ने इस संबंध में बार को अवगत नहीं कराया है। यदि एडवोकेट ने अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है तो वह भी गलत है। - कुलदीप त्यागी, अध्यक्ष सरधना बार एसोसिएशन
पार्टी को अवगत कराया
मामले से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है। जल्द ही मामले में तहरीर दी जाएगी। - जितेंद्र पांचाल, कांग्रेस नेता
तहरीर मिलने पर कराएंगे जांच
मामला संज्ञान में आया है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - आरपी शाही, सीओ