{"_id":"6293a44cc5bbab796f2cda02","slug":"sangam-express-narrowly-escaped-from-accident-due-to-falling-tree-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज आंधी में खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, नौचंदी व संगम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज आंधी में खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, नौचंदी व संगम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन बाधित
Sun, 29 May 2022 10:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा(मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा(मेरठ)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 29 May 2022 10:20 PM IST
सार
खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर खरखौदा स्टेशन से दो किलोमीटर पहले ट्रैक किनारे खड़ा आम का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन तोड़ता हुआ ट्रैक पर जा गिरा। इस दौरान वहां से गुजर रही मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस के इंजन में पहले ट्रैक पर पड़ा आम का पेड़ फंस गया और ट्रैक पर झूल रही विद्युत लाइन के तार भी फंस गए। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी को रोक लिया। इससे इस रूट पर गुजरने वाली नौचंदी समेत कई ट्रेनें प्रभावित हैं।
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस के इंजन पर गिरे विद्युत लाइन के तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार शाम आई तेज आंधी से खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर खरखौदा स्टेशन से दो किलोमीटर पहले ट्रैक किनारे खड़ा आम का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन तोड़ता हुआ ट्रैक पर जा गिरा। उधर मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होने से बचा। बाद में हापुड़ से पहुंचे रेलवे की टीम ने पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाया तथा इंजन में फंसे विद्युत लाइन के तार हटाए। उधर इस हादसे से संगम सहित नौचंदी एक्सप्रेस व खुर्जा मेरठ पैसेंजर बाधित हुई।
विज्ञापन
रविवार शाम के समय आई तेज आंधी से मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर खरखौदा स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले धनोता अंडरपास के नजदीक ट्रैक के बराबर में खड़ा आम का पुराना पेड़ टूट गया। पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर खड़ी विद्युत लाइन को तोड़ता हुआ ट्रैक पर जा गिरा। घटना की जानकारी तुरंत थी खेतों में काम कर रहे खंदावली निवासी किसानों ने खरखौदा स्टेशन पर दी। लेकिन उससे पहले ही मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। संगम के इंजन में पहले ट्रैक पर पड़ा आम का पेड़ फंस गया तथा ट्रैक पर झूल रही विद्युत लाइन के तार भी फंस गए।
विज्ञापन
उधर चालक ने ट्रैक पर बड़ा पेड़ देखकर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक के सहारे रोका। उधर ट्रेन में मौजूद गार्ड व चालक की सूचना पर हापुड़ से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। जहां पैसेंजरों की मदद से ट्रैक्टर पड़े पेड़ को काटकर हटाया गया। उधर हापुड़ से पहुंचे रेलवे विभाग की टीम ने इंजन में फंसे विद्युत लाइन के तारों को काटकर निकाला। उधर संगम एक्सप्रेस को ले जाने के लिए हापुड़ से डीजल इंजन मौके पर पहुंच गया था। हालांकि ट्रेन मौके पर ही खड़ी है।
विज्ञापन