फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sakhi booth in Meerut, Pink Booth in Muzaffarnagar will realize women power in Elections 2019

नई पहल: मेरठ में 'सखी बूथ' कराएंगे नारी शक्ति का अहसास, मुजफ्फरनगर में महिलाएं संभालेंगी 'पिंक बूथ'

Wed, 10 Apr 2019 12:54 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sakhi booth in Meerut, Pink Booth in Muzaffarnagar will realize women power in Elections 2019
मतदान केंद्रों पर रवाना होते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए खास व्यवस्था की है। चुनाव आयोग ने हर विधानसभा के एक-एक बूथ को मॉडल और सखी बूथ बनाने की घोषणा की थी। जिसे प्रशासन की तरफ से अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन बूथों की सोमवार को सूची जारी कर दी है। इन बूथों पर मतदाताओं को सुविधाएं दी जाएंगी। सखी बूथ में जहां सभी मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। वहीं मॉडल बूथ पर आपको पानी से लेकर अन्य आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


मॉडल बूथ की खासियत
मॉडल बूथ में कई सुविधाएं होंगी। यहां दिव्यांगों के लिए दिव्यांग रथ की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, यहां आपको वोट देने के लिए कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है। आपको वोट देने के लिए टोकन मिलेंगे। वहीं, बूथ को शादी के मंडप की तरह सजाया जाता है। ऐसा लगेगा, यहां शादी हो रही है। वहीं, पीने के पानी के लिए आरओ लगाया जाता है। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनावों में भी आयोग ने इस तरह की व्यवस्था की थी लेकिन कुछ स्थानों पर ही बूथों को ऐसा सजाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सखी बूथ की विशेषता
इस बार चुनाव में सखी बूथ बनाने का एलान भी किया गया है। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। सखी बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाएं रहेंगी। वहीं, इस बूथ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी। सखी बूथ की सजावट के लिए गुलाबी रंग का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, इस बार का सखी बूथ नारी शक्ति का अहसास भी कराएगा।

सखी बूथों की सूची
मेरठ कैंट -
 आरजी इंटर कॉलेज
मेरठ शहर - कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज
मेरठ दक्षिण - शहीद मंगल पांडेय कॉलेज माधवपुरम

यहां बनेंगे मॉडल बूथ
मेरठ कैंट -
सेंट जोजफ कॉलेज, चर्च स्ट्रीट
मेरठ शहर - डीएन इंटर कॉलेज
मेरठ दक्षिण - केएल इंटरनेशनल स्कूल

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेंगे पिंक बूथ 
मुजफ्फरनगर जिले की प्रत्येक विधानसभा में बनाए जाने वाला एक पिंक बूथ महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा। इन मतदान केंद्रों पर समस्त स्टाफ के रूप में महिलाएं ही रहेगी। पहली बार पीठासीन अधिकारी महिलाएं बनाई गई है। जिला प्रशासन ने पिंक मतदान केंद्रों को लेकर अलग से व्यवस्था की है। 

जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर इस बार एक नई पहल की है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया जा रहा हैं। चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कर्मी तक सभी महिलाएं होगी। एक विधानसभा में ऐसा एक बूथ रहेगा। शहर विधानसभा क्षेत्र में नईमंडी के जीसी पब्लिक स्कूल के कमरा नंबर 11 के बूथ नंबर 249 को पिंक बूथ बनाया गया है। 

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के स्वामी कल्याण देव कन्या महाविद्यालय बुढ़ाना के बूथ नंबर 286 को पिंक बूथ बनाया गया है। चरथावल विधानसभा के गांव संधावली के प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर दो में बनने वाले बूथ नंबर 143, पुरकाजी विधानसभा सरवट स्थित गीता आश्रम हायर सेकेंड्री स्कूल वर्मा पार्क में बूथ नंबर 119, खतौली विधानसभा में सरशादी लाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर के कमरा नंबर तीन में लगने वाले बूथ नंबर 103 को पिंक बूथ बनाया गया है। 

इसी प्रकार मीरापुर विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय सिखरेड़ा में कमरा नंबर एक में बूथ नंबर 251 को पिंक बूथ बनाया गया है। इन सभी बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सभी महिलाएं ही रहेगी। 

एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि पिंक बूथ महिला सशक्तिकरण का एक नायाब उदाहरण बनेंगे। जिले में पहली बार यह प्रयास हुआ है। पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक महिलाएं ही होगी। महिलाओं को पीठासीन अधिकारी पहली बार बनाया जा रहा है। इस प्रयास से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed