{"_id":"6319a49aace40202b34dab1d","slug":"saharanpur-villagers-guarding-the-night-shot-and-killed-the-laborer-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मजदूर की गोली मारकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मजदूर की गोली मारकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 Sep 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर रात देवबंद क्षेत्र में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने एक मजूदर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के गांव परोली में रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव छपार निवासी शाहरुख (23) अपने पांच साथियों के साथ बुधवार देर रात करीब एक बजे कोतवाली देवबंद के गांव मिरगपुर से विनम्र के निर्माणाधीन मकान के लिंटर का सरिया बांध कर लौट रहे था।
विज्ञापन
जैसे ही वह क्षेत्र के गांव परोली पहुंचे तो वहां पहरे दे रहे ग्रामीणों ने उन्हें बदमाश समझकर मजदूरों पर गोली चला दी, हालांकि इस दौरान मजदूरों ने शोर मचाया और बताने की कोशिश कि वह मजदूर है और काम से लौट रहे हैं लेकिन तब तक दो लोगों द्वारा गोली चला दी गई, गोली लगने से शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य मजदूरों ने इधर-उधर खेतों में भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: सब सच है क्योंकि कहानी झूठी है.., लिखकर मनोविज्ञान के प्रो. चंद्रशेखर ने लगाया फंदा
घटना की सूचना मिलते ही देर रात एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी देहात डॉक्टर सूरज राय सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जानकारी जुटाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दो आरोपियों ओमपाल और धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शाहरुख के पिता सलीम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच आरंभ कर दी है।