फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Special trains have gone with laborers from the railway station in Saharanpur

बिहार के 1300 श्रमिकों को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन, नीतीश सरकार से की ये बड़ी मांग

Fri, 15 May 2020 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 May 2020 12:42 PM IST
सार

  • बिहार के श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू
  • 1300 मजदूरों को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन
  • बिहार के श्रमिकों ने किया उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद

विज्ञापन
Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Special trains have gone with laborers from the railway station in Saharanpur
सहारनपुर से श्रमिकों को लेकर रवाना हुई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से तीन दिन के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। आज यानी शुक्रवार को दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन से ट्रेन श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई। बिहार के करीब 1300 मजदूरों को रवाना किया गया। थर्मल स्कैनिंग के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इन्हें ट्रेन में सवार किया गया था।

विज्ञापन


बताया गया कि राधा स्वामी सत्संग आश्रय से इन्हें भर पेट खाना खिलाया गया और रास्ते के लिए खाने के दो-दो पैकेट दिए गए हैं। इन श्रमिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और बिहार की नीतीश सरकार से अपील की है कि अब उन्हें वहीं उनके राज्य में कोई भी नौकरी दे दी जाए ताकि उन्हें फिर से वापस दूसरे राज्य में नहीं आना पड़े।   
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर हादसे के बाद प्रशासन में मच गई थी खलबली

हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों में बिहार और झारखंड राज्यों के कामगारों का सहारनपुर में दबाव और मुजफ्फरनगर की घटना के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मची हुई है। प्रशासन की ओर से अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता के बाद सहारनपुर से लगातार तीन दिन दो जोड़ी ट्रेनें हर दिन संचालित करने पर सहमति बन गई थी। इस ट्रेन में सफर करने वाले कामगारों सहित अन्य का खर्च यूपी सरकार वहन करेगी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में बढ़ रही मजदूरों की संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से रेलगाड़ियों के संचालन की पहल की गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद अंबाला डिवीजन के डीआरएम जीएम सिंह से मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की वार्ता हुई थी। प्रशासन चाह रहा था कि बृहस्पतिवार की रात से ही ट्रेनों का बिहार के लिए संचालन शुरू कर दिया जाए, लेकिन ये संभव नहीं होने पाने की सूरत में अंबाला मंडल के एडीआरएम ने 15 मई से ट्रेनों के संचालन के बाबत हामी भर दी थी। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में चार दिन पहले हो गई थी इमरान की मौत, गमजदा परिजन बोले- यह तो लापरवाही की इंतहा

मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया था कि 15 मई को सहारनपुर में ट्रेन चलेगी। सिवान, मुजफ्फरपुर होते हुए मोतिहारी तक जाएगी। इसी दिन शाम पांच बजे कटिहार के लिए सहारनपुर से ट्रेन चलेगी। जो आरा-खगड़िया होकर कटिहार पहुंचेगी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने यह भी बताया कि दो ट्रेनें 16 मई और दो ट्रेनें 17 मई को भी जरूरत के मुताबिक संचालित की जाएंगी। दो हजार से अधिक कामगार दो ट्रेनों से रवाना होंगे।  

प्राथमिकता देने को लेकर बढ़ा विवाद
बिहार के अधिकतर कामगारों का कहना है कि यूपी की सीमा में प्रवेश और आश्रय स्थल पर प्रवेश में अधिकारी पहले यूपी के कामगारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्हें या झारखंड राज्य के ज्यादातर कामगारों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में वे सड़कों पर पैदल न जाएं तो क्या करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed