फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A doctor corona positive has found in Deoband

सहानपुर में मुरादाबाद के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, देवबंद में मचा हड़कंप

Tue, 19 May 2020 10:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, A doctor corona positive has found in Deoband
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

सहरानपुर के देवबंद में मुरादाबाद के एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुरादाबाद में पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 13 मई को डॉक्टर देवबंद आ गए थे। मंगलवार देर रात को मुरादाबाद के सीएमओ ने सहारनपुर के सीएमओ को बताया कि डॉक्टर की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे देवबंद में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि देवबंद में डॉक्टर कई लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। सहारनपुर के सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि मुरादाबाद से यह जानकारी मिलते ही देवबंद में मौजूद डॉक्टर को एंबुलेंस से लाकर कोविड-19 फतेहपुर में भर्ती करा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, मेरठ में आज मिले पांच नए मरीज, जिले में 346 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे परिवार सहित संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां- जहां भी डॉक्टर ने संपर्क किया उन सभी जगहों की जांच पड़ताल करने के बाद सैनिटाइज भी कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर के पिता भी देवबंद में निजी अस्पताल चलाते हैं। 

डॉक्टर मुरादाबाद में कोविड अस्पताल में ड्यूटी देने के बाद 14 दिन क्वारंटीन थे। पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 13 मई को देवबंद आ गए थे। अब डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed