फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five new corona positive cases has been found in the city at today

मेरठ में कोरोना से 21वीं मौत, मिले पांच नए मरीज, जिले में 345 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
सार

  • मेरठ में मंगलवार को पांच नए संक्रमित मिले
  • जनपद में अब मरीजों की संख्या 345 हो गई
  • कोरोना के अब तक 154 मरीज ठीक हो चुके
  • मेरठ में 20 लोगों को हो चुकी कोरोना से मौत
  • मेरठ में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five new corona positive cases has been found in the city at today
मेरठ में कोरोना से 21वीं मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना का हमला जारी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक और संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं टीपी नगर के निजी चिकित्सक समेत पांच नए संक्रमित भी मिले हैं। मेरठ में संक्रमितों की संख्या 345 हो गई है, 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि शकूरनगर, भूमियापुल निवासी रफीउद्दीन (38) को 16 मई को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह हाइपरटेंशन और मधुमेह का भी मरीज था। मंगलवार रात 10.45 बजे मौत हो गई। नए संक्रमितों में 37 वर्षीय केसरगंज के ठेकेदार, पूर्व में संक्रमित पाए गए गोली लगे युवक के परिवार की 24 साल की युवती है, नागपुर से लौटा जाकिर कॉलोनी का 18 वर्षीय युवक है। खरखौदा का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित है, वह रायगढ़ से आया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 304 सैंपल की जांच हुई। दो की पुष्टि निजी लैब से हुई, जबकि तीन की मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से हुई है।
विज्ञापन


चार चिकित्सक आ चुके पॉजिटिव 
टीपीनगर क्षेत्र के विद्या लोक, संत विहार निवासी 41 वर्षीय फिजिशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेरठ में अब तक चार चिकित्सक पॉजिटिव आ चुके हैं। एक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस बिल्कुल नहीं आ रही... स्टाफ अच्छा नहीं है
सांस बिल्कुल नहीं आ रही है, वेंटिलेटर पर रखने को बोल रहे हैं। स्टाफ लायक है नहीं, इनको कुछ नहीं पता। मंगलवार को एक और ऑडियो वायरल हुआ, जिसे रफीउद्दीन का जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

आईसीयू में भती एक की मौत
सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से राजेंद्र नाम के एक मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कोरोना वार्ड में डांस, बढ़ रहा मरीजों का आत्मविश्वास, 11 जगह से टूटी थीं हड्डियां, ठीक होकर लौटे घर

इससे पहले मेरठ में सोमवार को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके चांदना की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं, छह मई से मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती ग्रेटर नोएडा के संक्रमित मरीज प्रमोद (42) की भी मौत हो गई थी।

मेरठ में सोमवार को 14 नए लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें डॉ. चांदना भी थे। मेरठ में अब तक 345 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 21 की मौत हो गई।
 
वैशाली कालोनी निवासी डॉ. एनके चांदना (73 वर्ष) की शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में क्लीनिक है। काफी दिनों से क्लीनिक नहीं जा रहे थे। बेटे ने बताया कि पिता को 13 मई को कार्डियक अरेस्ट आया था, इसके बाद गढ़ रोड स्थित जगत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed