Saharanpur: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
गंगोह पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार चार अगस्त को एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण के आरोप में गंगोह कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
रेलवे स्टेशन से पीड़िता सहित आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन से सिद्धार्थ निवासी निर्भयपुरम, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी रजत निवासी निर्भयपुरम, थाना कोतवाली नगर को गंगोह के विद्यार्थी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
केस में बढ़ाई गईं दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं
क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं भी शामिल कर दी गई हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।