{"_id":"642808d9d08583c7e40d5985","slug":"saharanpur-thief-got-beaten-caught-stealing-from-the-spot-apologized-stole-the-bike-again-the-next-moment-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: चोरी करते हुए मौके से पकड़ा, पिटाई हुई तो मांफी मांगकर निकला, अगले ही पल फिर चुरा ली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: चोरी करते हुए मौके से पकड़ा, पिटाई हुई तो मांफी मांगकर निकला, अगले ही पल फिर चुरा ली बाइक
Sat, 01 Apr 2023 04:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चोर का फिल्मी स्टाइल में चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां एक चोर की चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पिटाई हुई तो माफी मांगकर बच निकला लेकिन अगले ही पल बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुकान का गल्ले को चोरी करते हुए युवक को दुकानदारों ने मौके से पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और चोरी की पिटाई कर डाली। चोर ने माफी मांग ली तो दुकानदारों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन रास्ते से निकलते हुए चोर ने फिर से चोरी कर डाली। चोर रास्ते में घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वहीं यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम ढाला मे दिलशाद पुत्र शमशाद की दुकान है। दिलशाद दुकान के पास ही खड़ा होकर कुछ काम कर रहा था। तभी एक युवक उसके पास आया और उसे बातों में उलझा कर उसके गल्ले में चोरी करने लगा। इसी दौरान दिलशाद की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2023: मेरठ मे BJP के लिए जीत आसान नहीं, BSP का मजबूत प्रत्याशी बिगाड़ सकता है विपक्षियों का खेल
आसपास के अन्य ग्रामीण भी आ गए और युवक की पिटाई कर दी। युवक खुद को पिटता देख माफी मांगने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने उसे माफ करते हुए छोड़ दिया। युवक वहां से छूटने के बाद चंद कदम चलने पर ही गली मे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर फरार हो गया।
बताया गया कि चोर कन्हैया पुत्र अमर सिंह की बाइक चोरी करके फरार हुआ है। बाइक चोरी होते देख कुछ युवकों ने शोर मचाया और अन्य बाइकों से उसका पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित ग्रामीणों ने थाने मे पहुंचकर पुरी घटना से पुलिस को अवगत कराया और पूरे मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा लिखकर जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।