सहारनपुर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया का 25 घंटे की गहमागहमी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। समर्थकों ने सचिन वालिया अमर रहे के नारे भी लगाए। लगभग पांच घंटे तक सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर बल्लियां लगाकर सड़क पर ही लोग बैठे रहे।
2 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अंतिम संस्कार के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सभी को शांतिपूर्ण ढंग से घर भेज दिया। इसी बीच वहां पहुंचे कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर और पूर्व विधायक इमरान मसूद को लौटा दिया गया। उधर, प्रशासन ने दो टूक कहा कि जांच पूरी होने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
3 of 7
पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे गोली लगने से मौत होने के बाद माहौल बिगड़ता नजर आया। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही ग्राम रामनगर में लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए।
4 of 7
अंतिम संस्कार के लिए ले जाते
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम होने के बाद सचिन वालिया का शव पूर्वाह्न 11 बजे रामनगर पहुंचा। शव के गांव में पहुंचने से पूर्व गांव में पुलिस, पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ तैनात कर दी गई थी।
5 of 7
भीम आर्मी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस से शव सबसे पहले सचिन वालिया के घर ले जाया गया। जहां अंतिम दर्शनों के लिए लगभग 15 मिनट तक रखा गया। वहां से भीम आर्मी के नीले रंग के झंडे में लपेटकर शव रविदास मंदिर में ले जाया गया। जहां धार्मिक क्रिया करने के बाद लगभग 12 बजे श्मशान ले गए।